रमजान के आखिर में अब लोगों के द्वारा ईद की तैयारी की भी शुरुआत कर दी गई है। एयरलाइंस के द्वारा भी तैयारी की जा रही है ताकि आवागमन करने वाली यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो। दुबई की एयरलाइन Emirates के द्वारा Eid Al Fitr holidays के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की बात कही गई है।

ईद के कारण बढ़ेगी यात्रियों की संख्या

एयरलाइन के अनुसार ईद के कारण यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 28 और 29 मार्च के अलावा 5 और 6 अप्रैल को भी एयरपोर्ट पर भीड़ की संभावना जताई गई है। अनुमान लगाया गया है कि यात्रियों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ बढ़ेगी। इस दौरान यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी ना हो उसके लिए नई गाइडलाइन जारी कर दिए गए हैं।

जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार यात्रियों को फ्लाइट के करीब 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। इसके अलावा यात्रियों को कई तरह के चेक इन ऑप्शन अवेलेबल कराए जाते हैं जैसे कि check-in emirates.com या the Emirates App के जरिए भी कर सकते हैं। यह प्रस्थान के 48 घंटे पहले भी उपलब्ध होता है। यात्री बिना किसी चार्ज के ही अपने लगेज को एक रात पहले एयरपोर्ट पर छोड़ सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>