पूरी खबर एक नज़र,

  • जिन्होंने टीका नहीं लिया है उन्हें भी यूएई के बाहर यात्रा की अनुमति
  • मंत्रालय ने की सभी एहतियात नियमों के पालन की अपील

जिन्होंने टीका नहीं लिया है उन्हें भी संयुक्त अरब अमीरात के बाहर यात्रा की अनुमति दे दी गई है

अभी भी ऐसे कई अमीराती हैं जिन्होंने कई कारणों से टीका नहीं लिया है। ऐसे अमीराती जिन्होंने टीका नहीं लिया है उन्हें भी संयुक्त अरब अमीरात के बाहर यात्रा की अनुमति दे दी गई है। यह नियम 16 अप्रैल से लागू हो जाएगा।

हालांकि इसके लिए Al Hosn app पर यात्री का स्टेटस ग्रीन होना चाहिए। उन्हें प्रस्थान के 48 घंटे के अंदर किया गया नेगेटिव पीसीआर टेस्ट और Al Hosn app पर ट्रैवल एप्लीकेशन फॉर्म पूरा करना होगा।

जिनकी उम्र 16 से कम है तो उन्हें यूएई में प्रवेश पर नेगेटिव पीसीआर टेस्ट की प्रक्रिया से बाहर रखा गया है

बता दें कि National Crisis and Emergency Management Authority (NCEMA), ने कहा है कि जिन्होंने टीका नहीं लिया उनके यात्रा को लेकर निर्देश जारी कर दिया है। इसके अलावा जिनकी उम्र 16 से कम है तो उन्हें यूएई में प्रवेश पर नेगेटिव पीसीआर टेस्ट की प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

मंत्रालय ने कहा यात्री इन नियमों का पालन अच्छी तरह से करें। सभी को सामाजिक दूरी का पालन करना और मास्क लगाना अनिवार्य है। भीड़भाड़ में भी जाने से बचें।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।