अब यात्रियों का कम लगेगा खर्च

संयुक्त अरब अमीरात में यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें रहने के लिए अधिक खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। यानी कि यात्रा के दौरान अब उनका पहले से कम खर्च लगेगा। शुक्रवार को Department of Culture and Tourism— Abu Dhabi ने इस बात की घोषणा की है कि अमीरात में होटल में लगने वाले खर्च को कम कर दिया गया है।

टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

अधिकारियों का कहना है कि इससे टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। अमीरात में आने वाले लोगो का अब होटल खर्च कम लगेगा। इसकी मदद से दुनियाभर के टूरिस्टों को आकर्षित किया जा सकेगा।

कब से लागू हो रहा है यह नियम?

बताते चलें कि Abu Dhabi Executive Council के अनुसार यह नियम September 1, 2023 से लागू होने जा रहा है। टूरिज्म फी को 6 फ़ीसदी से घटाकर 4 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा Dh15 per room per night लगने वाला नगरपालिका शुल्क को हटा दिया गया है। अमीरात के सभी होटल और रेस्टोरेंट को इस नियम को मानना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>