UAE : इस इंश्योरेंस स्कीम में नौकरी जाने के बाद भी मिलेगा पैसा, जानिए आवेदन की प्रक्रिया

Satyam Kumari17 May 20231 min read5 viewsUAE

सभी योग्य कर्मचारियों के लिए unemployment insurance scheme में आवेदन जरूरी

संयुक्त अरब अमीरात की Ministry of Human Resources and Emiratisation (MoHRE) ने सभी योग्य कर्मचारियों से अपील की है कि वह unemployment insurance scheme में आवेदन जरूर दें। 1 जनवरी 2023 से ही इस इंश्योरेंस स्कीम में निवेश करना अनिवार्य कर दिया गया है।

बताते चलें कि सभी योग्य कर्मचारियों को 30 जून 2023 से पहले इस इंश्योरेंस स्कीम में आवेदन करना जरूरी है। मंत्रालय के द्वारा यह साफ साफ कहा गया है कि अगर कोई इसमें आवेदन नहीं करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

आइए जानते हैं कि इस स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया क्या होगी?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। इसके बाद अपना सेक्टर चुने जिसमें आप काम कर रहे हैं। अब अपना आइडेंटिफिकेशन डाटा, फोन नंबर और वेरिफिकेशन कोड, payment interval, इमेल आईडी आदि डिटेल भरें।

पंजीकरण को पूरा करने के लिए पेमेंट गेटवे पर क्लिक करें। ध्यान रहे कि इस स्कीम में निवेश करना सब्जी योग्य कर्मचारियों के लिए जरूरी है ऐसा नहीं होने पर उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माने से बचने के लिए कर्मचारियों को समय रहते निवेश करना जरूरी है।

Share:

Comments

Leave a comment