Unemployment Insurance Scheme का जल्द मिलेगा फायदा 

बुधवार को यह घोषणा की गई है कि फेडरल गवर्नमेंट और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी Unemployment Insurance Scheme के लिए January 1, 2023 से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। Ministry of Human Resources and Emiratisation (MoHRE), के अनुसार यह कर्मचारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

इन लोगों को मिलता है फायदा 

इस स्कीम का लाभ उन कर्मचारियों को मिलता है जो अपना जॉब उन कारणों से खो देते हैं जो उनके कंट्रोल में नहीं होता है। इस दौरान उन्हें होने वाली परेशानियों से बचाया जाएगा।

इतने का मिलता है प्रीमियम 

बताते चलें कि इसमें कर्मचारियों को Dh5 प्रति महीना का प्रीमियम सुविधा का लाभ मिलेगा जो कि वार्षिक रूप से Dh60 से होगा। इसका लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी सैलरी Dh16,000 या इससे कम है।

वहीं जिनकी सैलरी Dh16,000 से अधिक है तो dh 10 प्रति महीना का प्रीमियम के सुविधा का लाभ मिलेगा जो कि वार्षिक रूप से Dh120 से होगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।