कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों के लिए नियमों को अपडेट किया गया है

संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों के लिए नियमों को अपडेट किया गया है। National Emergency Crisis and Disaster Management Authority (NCEMA), ने बताया है कि अब ऐसे लोगों के लिए नियमों को अपडेट कर दिया गया है जो कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आ चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया है कि ऐसे लोगों को कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में पांचवें और सातवें दिन पीसीआर टेस्ट कराना अनिवार्य होगा।

इन नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है

आपको बताते चलें कि यह नियम शुक्रवार, 25 मार्च यानी कि आज से लागू भी हो जायेगा। मंत्रालय ने बताया है कि यह नियम सभी की सुरक्षा को देखते हुए बनाया गया है। इन नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।