नियमों में बदलाव किया जाने वाला है

संयुक्त अरब अमीरात में व्याख्या सहित कई नियमों में बदलाव किया गया है। अभी मिली जानकारी के अनुसार एक बदलाव के जरिए उन लोगों को भी फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है जिन्होंने टीका नहीं लिया है। इन नियमों से लोगों को काफी राहत मिलने वाले है। मिली जानकारी के अनुसार ऐसे लोग जिन्होंने कोरोनावायरस का टीका नहीं लिया है उन्हें इवेंट, टूरिस्ट प्लेस और कल्चरल स्थानों पर जाने की अनुमति होगी।

अधिकारियों का कहना है कि कोरोनावायरस में कमी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। Abu Dhabi Emergency, Crisis and Disasters Committee ने ऐसे लोगों को सहूलियत दे दी है और इन स्थानों पर प्रवेश की अनुमति दे दी है जिन्होंने अभी तक टिका नहीं लिया है।

इसके लिए जरूरी है यह नियम

हालांकि जिन्होंने टिका नहीं लिया उन्हें सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश की अनुमति दे दी गई है लेकिन इसके लिए उन्हें कुछ जरूरी बात का ध्यान रखना होगा। इवेंट, टूरिस्ट प्लेस और कल्चरल स्थानों पर प्रवेश के लिए 48 घंटे के अंदर किया गया नेगेटिव पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा। यानी कि इन स्थानों पर प्रवेश की अनुमति तभी मिलेगी जब व्यक्ति के पास 48 घंटे के अंदर किया गया नेगेटिव पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट होगा। यह नियम 17 मार्च 2022 से लागू हो चुका है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।