यूएई में अमेरिकी दूतावास ने “शेल्टर-इन-प्लेस” यानी घर के अंदर रहने की सलाह को हटा दिया है। यह फैसला ईरानी हवाई हमलों के रुकने के बाद लिया गया है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से दूतावास अभी भी सीमित स्टाफ के साथ काम कर रहा है, जिससे आम सेवाओं पर असर पड़ा है।

ℹ: Israel और Lebanon के बीच 30 साल बाद हुई सीधी बातचीत, अमेरिका ने कराई मुलाकात, शांति की उम्मीद

वीज़ा और कांसुलर सेवाओं का क्या हाल है?

अमेरिकी दूतावास और कांसुलेट फिलहाल “ऑर्डर डिपार्चर” स्थिति में हैं। इसका मतलब है कि यहाँ बहुत कम कर्मचारी तैनात हैं। इस वजह से अमेरिकी नागरिकों को केवल सीमित कांसुलर सेवाएँ ही मिल पा रही हैं और सभी नियमित वीज़ा सेवाएँ फिलहाल पूरी तरह बंद हैं।

ईरानी हमलों और सुरक्षा जोखिमों की जानकारी

मार्च 2026 में दुबई के अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में ड्रोन हमले की खबर आई थी, जिससे वहां आग लग गई थी। इसके बाद 29 मार्च को एक अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल हमला हुआ, जिसमें AWACS विमान को नुकसान पहुँचने की संभावना थी। इसी तनाव के कारण अमेरिकी विदेश विभाग ने यूएई के लिए लेवल-3 यात्रा परामर्श जारी किया था और नागरिकों को सतर्क रहने को कहा था।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.