कल से एक Covid टीकाकरण केंद्र बंद रहेगा

दुबई में कल से एक Covid टीकाकरण केंद्र बंद रहेगा। Dubai Health Authority (DHA) ने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। बताया गया है कि Albait Metwahid Al Warqa Covid-19 Vaccination Centre 17 मार्च से बंद रहेगा।

जिन लोगों ने यहां पर पहले से अपॉइंटमेंट ले रखा है उन लोगों को मैसेज के जरिए एक नई जगह की जानकारी दे दी जाएगी। संयुक्त अरब अमीरात में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकृत करके सुरक्षित करने की कोशिश जारी है।

यात्रा में भी कई प्रकार की सहूलियत प्रदान की गई है

संयुक्त अरब अमीरात में अब तक करीब 97 फीसदी उपयुक्त लोगों को टीका दिया जा चुका है। यही कारण है कि सामाजिक दूरी और मास्क लगाने जैसे नियमों को हटा दिया गया है। जिसकी वजह से लोगों को काफी राहत मिली है इसके अलावा यात्रा में भी कई प्रकार की सहूलियत प्रदान की गई है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।