वयस्क के साथ साथ अब बच्चों को भी टीका दिया जा रहा है

संयुक्त अरब अमीरात में टीकाकरण अभियान जारी है। वयस्क के साथ साथ अब बच्चों को भी टीका दिया जा रहा है। ताकि सभी को सुरक्षित किया जा सके। अबु धाबी में 5 से 11 वर्ष के बच्चों को Pfizer-BioNTech का Covid-19 वैक्सीन दिया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की अनुमति दे दी है।

कहा दी जाएगी यह सेवा?

Dhabi Health Services Company (Seha) और Mubadala Health facilities में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मंत्रालय का कहना है कि बच्चों को टीका लेना जरूरी है।

पिछले साल ही 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए टीकाकरण आवश्यक कर दिया गया था। इस तरह के फैसले रिसर्च के बाद लिए गए हैं। वैक्सीन को बच्चों के लिए उपयुक्त होने की पुष्टि के बाद ही टीकाकरण की अनुमति दी गई है। इसीलिए बच्चों को टीका दिलवाने में लापरवाही न करें।

 

 

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।