UAE में भीषण गर्मी के कारण गाड़ियों के खराब होने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। सरकार ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किए हैं। गृह मंत्रालय (MoI) ने 1 जुलाई 2026 से ‘एक्सीडेंट-फ्री समर’ कैंपेन की शुरुआत की है, जबकि दुबई की RTA और दुबई पुलिस ने ट्रक ड्राइवरों के लिए सुरक्षित ड्राइविंग और मेंटेनेंस पर जोर देने वाला अभियान 15 जुलाई से चलाया है। 2026 के नए ट्रैफिक नियमों के तहत अब उन वाहन चालकों पर कड़ा जुर्माना लगाया जाएगा जो अपनी गाड़ी को सही स्थिति में नहीं रखते हैं।

क्यों खराब होती हैं गाड़ियां?

गर्मी के इस मौसम में गाड़ियों का इंजन ओवरहीट होना, AC काम करना बंद कर देना और बैटरी का जल्दी खराब होना आम समस्या है। इसके अलावा, सड़क की तपती सतह और टायर में कम हवा होने के कारण टायर फटने का खतरा भी बना रहता है।

सुरक्षा के लिए ये 6 नियम अपनाएं

  • टायर की स्थिति की नियमित जांच करें।
  • गाड़ी की समय-समय पर सर्विसिंग करवाएं।
  • कूलिंग सिस्टम और इंजन ऑयल चेक करें।
  • गाड़ी पर लोड की सीमा का ध्यान रखें।
  • लाइटिंग सिस्टम और इंडिकेटर्स को सही रखें।
  • गाड़ी के अंदर ज्वलनशील चीजें न छोड़ें।

एक्सपर्ट सुजीत जॉन के अनुसार, गर्मी के दौरान गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले ऑयल को समय से पहले बदलें और उच्च तापमान के लिए उपयुक्त ग्रेड का ही उपयोग करें। टायरों की स्थिति ठीक दिखने के बाद भी उन्हें हर 3 से 4 साल में बदल देना चाहिए क्योंकि गर्मी से वे अंदर से कमजोर हो जाते हैं। सड़क के किनारे बने शोल्डर का इस्तेमाल केवल इमरजेंसी स्थिति में ही करें।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.