VISA में बदलाव के लिए शुरू किया गया यह नियम

संयुक्त अरब अमीरात में अगर कोई व्यक्ति अपने वीजा में बदलाव करना चाहता है तो यह प्रक्रिया और आसान हो गई है। इस प्रक्रिया को ऑनलाईन भी किया जा सकता है। Al Khaleej की रिपोर्ट के अनुसार Federal Authority for Identity and Citizenship, Customs, and Port Security (ICP) ने इस बात की पुष्टि की है कि इसके लिए ऑनलाइन सेवाओं की शुरुवात की जा रही है।

जैसे ही रेजिडेंस वीजा अमेंडमेंड के लिए रिक्वेस्ट की जाती है वैसे ही Emirates ID replacement की एप्लीकेशन ऑटोमेटिकली बन जाएगी। शुल्क के तौर पर Dh200 चुकाना होगा।

ऑनलाईन किस तरह का कर सकते हैं बदलाव?

रेजिडेंस वीजा में personal information, profession, passport information, या nationality में बदलाव किया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ जरूरी कागजात सबमिट करने होंगे जैसे कि Coloured ID photo, Passport copy, Emirates ID card की कॉपी ( दोनों साइड) और नियोक्ता के द्वारा साइन किया गया सुधार के लिए पत्र। सुधार के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यह सारे डॉक्यूमेंट तैयार रखें।

सेवाओं का कैसे उठा सकते हैं लाभ?

इस बात की जानकारी दी गई है कि इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अथॉरिटी के आधिकारिक वेबसाइट (www.icp.gov.ae) या UAEICP smart app पर लॉगिन करना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>