UAE Visa Amnesty संयुक्त अरब अमीरात में वीजा एमनेस्टी प्रोग्राम के तहत देश में अवैध तरीके से रहने वाले लोगों को अपने देश वापस लौटने या फिर वीजा स्टेटस में सुधार करने का मौका दिया जा रहा है। यह वीजा सेवा कल समाप्त होने वाला है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अब इस वीजा का ड्यूरेशन नहीं बढ़ाया जाएगा।

कब शुरू किया गया था यह वीजा सेवा?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह वीजा सेवा 1 सितंबर से शुरू किया गया था और इसकी समाप्ति 31 अक्टूबर 2024 को होने वाली है। इसकी मदद से हजारों प्रवासियों को अपने वीजा स्टेटस में सुधार करने या देश छोड़ने का मौका दिया जा रहा है।

बताते चलें कि इसकी मदद से यूएई में रहने वाले लोगों को जो वीजा नियम तोड़ चुके हैं उन्हें अपने वीजा स्टेटस में सुधार या फिर वीजा को कैंसिल करने की अनुमति दी जा रही है। Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs and Port Security (ICP) के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस वीजा सेवा की मदद से उन्हें कई और सेवाएं भी मिलेंगी।

देश छोड़कर जाने वालों पर नहीं लगाया जाएगा ट्रैवल बैन

इस बात की जानकारी दी गई है कि ICP ने यह घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति अपने इमीग्रेशन स्टेटस में सुधार करना चाहता है उसे अलग अलग वीजा के शुल्क पर रियायत दी जाएगी। इसके अलावा जो भी व्यक्ति देश छोड़कर जाना चाहते हैं उनपर ट्रैवल बैन नहीं लगाया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>