संयुक्त अरब अमीरात में वीजा उल्लंघन करने वाले प्रवासियों के लिए Visa Amnesty Program की सुविधा दी जा रही है। इस प्रोग्राम की शुरुआत सितंबर में की गई थी और इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की गई है। इसकी मदद से वीजा उल्लंघन करने वाली प्रवासियों को विजा स्टेटस में सुधार के साथ वापस अपने देश लौटने की अनुमति दी जाएगी।

किन प्रवासियों पर लागू नहीं होगा यह नियम?

इस बात की जानकारी दी गई है कि कई ऐसे प्रवासी हैं जिन्हें इस वीजा सुविधा का लाभ नहीं दिया जा सकेगा। बताया गया है कि ऐसे रेजीडेंसी या वीजा नियम जिनका उल्लंघन 1 सितंबर के बाद किया गया है उन्हें इस एमनेस्टी वीजा प्रोग्राम का लाभ नहीं दिया जाएगा।

इसके अलावा administrative cases वाले प्रवासी, भागे हुए कामगार या अवैध तरीके से Entry करने वाले प्रवासियों को इस वीजा सेवा का लाभ नहीं दिया जाएगा।

कई प्रवासी सुरक्षित लौटें घर

इस वीजा सेवा की मदद से कई प्रवासियों की जिंदगी सकारात्मक तरीके से बदल गई है। उन्हें वीजा उल्लंघन के बाद पकड़े जाने और कई तरह की परेशानियों का डर सताता था लेकिन इसकी वजह से वह अपने देश सुरक्षित लौट सकें हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>