संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित amnesty programme के जरिए बड़ी संख्या में प्रवासियों को वापस अपने देश सुरक्षित लौटने का मौका मिल रहा है। इस वीजा प्रोग्राम की मदद से उन लोगों को हेल्प किया जा रहा है जो विजा एक्सपायर होने के बाद भी अवैध तरीके से यूएई में रह रहे हैं।

3 दिन के अंदर समाप्त हो जायेगी यह सेवा

दरअसल, इस वीजा प्रोग्राम की मदद से प्रवासियों को अपने वीजा स्टेटस में सुधार करने या फिर वापस अपने देश लौटने की व्यवस्था की जा रही है। यह वीजा एमनेस्टी प्रोग्राम 1 सितंबर को शुरू किया गया था और इसकी आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2024 तय की गई है। Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs and Port Security (ICP) के द्वारा सभी से ये अपील की गई है कि उन्हें हर तरह से इस प्रोग्राम का लाभ उठाना चाहिए और वापस अपने देश लौट जाना चाहिए।

इस वीजा प्रोग्राम में यह सुविधा दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति जो अपने घर का मुखिया है वह अगर वीजा नियमों का उल्लंघन करता है तो बच्चे की स्पॉन्सरशिप माता को ट्रांसफर कर दी जाएगी, बशर्ते कि बच्चे की माता कामकाजी होनी चाहिए। वहीं अगर कोई व्यक्ति वीजा स्टेटस में सुधार करता है तो उसे कई शुल्क से छूट मिलती है और अगर कोई व्यक्ति वापस अपने देश लौटता है तो उसपर ट्रैवल बैन नहीं लगाया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>