संयुक्त अरब अमीरात में प्रवासियों के लिए visa amnesty programme की सुविधा दी जा रही थी जिसकी मदद से वह अपने वीजा स्टेटस में सुधार कर पाएं हैं। इस प्रोग्राम की आखिरी तारीख December 31, 2024 तय की गई है जिसकी मदद से कई लोगों की जिंदगी बदल गई है। कई प्रवासियों को नई जिंदगी मिली है।

नए वर्ष के मौके पर शुरु की नई जिंदगी

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि स्पेशल प्रोग्राम की मदद से कई प्रवासियों की जिंदगी बदल गई है और नए वर्ष के मौके पर उन्होंने नई जिंदगी की शुरुआत की है। Njoki Njau नामक प्रवासी के द्वारा भी इस संबंध में अपने एक्सपीरियंस शेयर किया गया है जिसमें उन्होंने बताया है कि 2021 के बाद उनके पास वैध डॉक्यूमेंट नहीं था जिसके कारण काम नहीं मिल पाया और डेली नीड्स को पूरा करने में काफी परेशानी के सामने करना पड़ा।

इसके अलावा एक भारतीय प्रवासी ने भी यह बताया है कि amnesty programme की मदद से उन्हें नया जीवन मिला है। उनकी जॉब 2018 में छूट गई थी। इसके बाद उनपर Dh200,000 का जुर्माना लगाया गया था। अब वह अपने परिजनों से मिलकर काफी खुश हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>