संयुक्त अरब अमीरात में वीजा एमनेस्टी प्रोग्राम के तहत आवाज तरीके से रहने वाले प्रवासियों को नया जीवन प्रदान किया जा रहा है। ऐसे प्रवासी जिनका वीजा एक्सपायर हो गया है और वह यूएई में अवैध तरीके से रह रहे हैं उन्हें वीजा स्टेटस चेंज करके दोबारा नया जीवन शुरू करने का मौका दिया जा रहा है या फिर अगर वह वापस अपने घर लौटना चाहते हैं तो उनकी मदद की जा रही है।

दुबई दूतावास ने हजारों प्रवासियों की मदद की

इस प्रोग्राम के जरिए दुबई दूतावास ने हजारों भारतीय प्रवासियों की मदद की है। ओवर स्टे करने वाले लोगों के वीजा स्टेटस में बदलाव किया जा रहा है। इस दौरान 600 passports और 800 emergency certificates दिए गए हैं। वहीं जो भारतीय वापस घर लौटना चाहते थे उन्हें 500 exit permits दिए गए हैं।

संयुक्त अरब अमीरात में ओवर स्टे करने वाले भारतीय प्रवासी इस प्रोग्राम की मदद ले सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 050-9433111 पर सुबह 8:00 से शाम 6:00 तक संपर्क कर सकते हैं। 800-46342 हेल्पलाइन पर भी सप्ताह के सातों दिन और दिन की 24 घंटे में कभी भी संपर्क कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>