UAE में रहने वाले कई बांग्लादेशी प्रवासियों के रेजिडेंस वीज़ा अचानक रद्द होने की खबरें सामने आई हैं। इसे लेकर Abu Dhabi स्थित बांग्लादेश दूतावास ने 27 जुलाई 2026 को स्पष्ट किया है कि वे इस मामले को लेकर चिंतित हैं और अधिकारियों के संपर्क में हैं। दूतावास ने अपने नागरिकों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करने की सलाह दी है।
ℹ: Dubai Police का बड़ा एक्शन, ड्रग्स बेचने वाली 1,291 वेबसाइट्स और अकाउंट्स पर लगाया ताला.।
मामले की हो रही जांच
बहुत से बांग्लादेशी नागरिक जो छुट्टियों पर या अन्य काम से UAE के बाहर थे, उन्होंने अपने वीज़ा रद्द होने की शिकायत की थी। दूतावास ने पुष्टि की है कि वे UAE के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी है या कोई अन्य वजह। Md. Nurul Haque, जो कि Expatriates’ Welfare and Overseas Employment के राज्य मंत्री हैं, ने भी 27 जुलाई को सोशल मीडिया के जरिए बताया कि बांग्लादेश सरकार इस मामले को सुलझाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।
फर्जी खबरों से रहें सावधान
दूतावास ने सख्त लहजे में कहा है कि सोशल मीडिया पर सरकारी लोगो और प्रतीक चिह्नों का उपयोग करके फैलाई जा रही अधूरी और गलत जानकारी पर ध्यान न दें। प्रवासियों को सलाह दी गई है कि वे UAE और बांग्लादेश के नियमों का सख्ती से पालन करें। इसके अलावा, वीज़ा आवेदनों को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। दूतावास के अनुसार, गलत या अधूरी जानकारी वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही, फर्जी दस्तावेज जमा करने पर न केवल आवेदन रद्द हो सकता है, बल्कि भविष्य के लिए भी वीज़ा मिलने में परेशानी हो सकती है।
