VISA फ्रॉड के मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया 

संयुक्त अरब अमीरात में VISA फ्रॉड के मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। 43 वर्षीय व्यक्ति को 1 महीने जेल और Dh3,100 का जुर्माना लगाया गया है। आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उससे वादा किया था कि वह उनके लिए वीजा का प्रबंध कर देगा, पहले भी वह ऐसा करते आया है।

आरोपी ने पीड़ित से Dh3,100 लिए

इसके लिए आरोपी ने पीड़ित से Dh3,100 लिए। जैसा कि इस तरह के मामले में होता है पैसा लेने के बाद आरोपी की तेवर बदल गए और उसने पीड़ित से बात करना बंद कर दिया। जबकि आरोपी ने कहा था कि 1 सप्ताह के अंदर वीजा से जुड़ा सारा काम हो जाएगा।

देश से भी निकाल दिया जाएगा

लोक अभियोजन ने अपनी जांच में पाया है कि आरोपी पहले भी इस तरह के कारनामे करके लोगों को लूट चुका है। आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया और उसपर 1 महीने जेल और Dh3,100 का जुर्माना लगाया गया है। यह भी बताया गया कि उसे जेल की सजा के बाद देश से निकाल दिया जाएगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।