कई तरह के वीजा उपलब्ध 

अगले महीने से संयुक्त अरब अमीरात में वीजा को लेकर कई तरह के बदलाव सामने आने वाले हैं। ग्रीन रेसीडेंसी, मल्टीपल एंट्री, Golden Visa scheme जैसी कई सारी सुविधाएं प्रवासियों के लिए शुरू की जाएंगी। यूएई में रहने और काम करने वाले लोगों को इसका काफी फायदा होने वाला है। प्रवासी अगर चाहे तो वीजा की मदद से लंबे समय तक अरब में रुक सकते हैं या इन्वेस्टिंग बिजनेस आदि की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए भी स्पेशल वीजा की सुविधा उपलब्ध है।

Multi-entry tourist visa

इसके लिए स्पॉन्सर की जरूरत नहीं होती है और आवेदक यूएई में 90 दिन तक रह सकता है और अगले और 90 दिन के लिए बढ़ा सकता है। इस अवधि को फिर से 90 दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है। यानी कि इस टूरिस्ट वीजा पर यात्री अधिक से अधिक 180 दिन के लिए रुक सकता है।

ध्यान रहे कि आवेदन के पहले आवेदक के बैंक खाते में $4,000 (Dh14,700) रहना चाहिए।

गोल्डन वीजा

रियल स्टेट, Exceptional talent, Scientists, छात्र, कुशल कामगार, अलग अलग क्षेत्रों में महारत रखने वाले आदि दस वर्षीय गोल्डन वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। Startups वाले भी गोल्डन वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह वीजा भारत समेत कई देशों के लोगों को भा रहा है और वह इसका लाभ भी उठा रहे हैं।

Job visa

इसके जरिए आप यूएई में जॉब की तलाश कर सकते हैं। इसके लिए स्पॉन्सर की भी जरूरत नहीं होती है।

यह वीजा बैचलर डिग्री होल्डर्स, दुनिया के 500 बेस्ट यूनिवर्सिटी से निकले छात्रों या Ministry of Human Resources and Emiratisation मान्यता प्राप्त लोगों को दिया जाएगा।

Family visa

इस वीजा के जरिए अपने बच्चों और परिजनों को स्पॉन्सर किया जा सकता है।

Temporary work visa

अगर आपको यूएई में कोई temporary contract पर कम मिलता है तो इस वीजा के लिए आवेदन किया जा सकता है।

Business visa

बिना स्पॉन्सर और होस्ट के ही इस वीजा के लिए आवेदन किया जा सकता है। यह इन्वेस्टर और बिजनेसमैन के लिए काफी फायदेमंद है।

Visa for study/training

इस वीजा का फायदा उन लोगों को होगा जो पढ़ाई, ट्रेनिंग, इंटर्नशिप आदि में रुचि रखते हैं। यह वीजा प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर दोनों के एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के द्वारा स्पॉन्सर किया जाएगा।