UAE सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा को आसान बनाने के लिए अपने वीज़ा नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब कई नए देशों के नागरिकों को आगमन पर वीज़ा (Visa on Arrival) मिल सकेगा। UAE विदेश मंत्रालय (MoFA) और Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs, and Ports Security (ICP) ने इस नए बदलाव की घोषणा की है ताकि पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा दिया जा सके।

🗞️: Lebanon-Israel Deal: अमेरिका की मदद से हुआ समझौता, UAE ने बताया स्थिरता के लिए बड़ा कदम

इन देशों के लिए खुला रास्ता

25 जून 2026 से इंडोनेशिया, वियतनाम, थाईलैंड, फिलीपींस, केन्या और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक अब UAE में वीज़ा ऑन अराइवल ले सकेंगे। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं। इन देशों के पास साधारण पासपोर्ट के साथ नीचे दिए गए किसी एक देश का वैध रेजिडेंस परमिट या ग्रीन कार्ड होना ज़रूरी है:

  • अमेरिका
  • ब्रिटेन
  • यूरोपीय संघ का कोई सदस्य देश
  • ऑस्ट्रेलिया
  • कनाडा
  • जापान
  • न्यूजीलैंड
  • सिंगापुर
  • दक्षिण कोरिया

वीज़ा के विकल्प और फीस

नियमों के तहत पात्र यात्री अपनी ज़रूरत के हिसाब से दो विकल्पों में से एक चुन सकते हैं:

वीज़ा का प्रकार फीस (AED) विशेष जानकारी
14 दिन का वीज़ा 100 AED इसे 250 AED देकर एक बार और 14 दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है
60 दिन का वीज़ा 250 AED यह सिंगल स्टे के लिए है और इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता
ओवरस्टे जुर्माना 50 AED प्रति दिन वीज़ा खत्म होने के बाद हर दिन का जुर्माना लगेगा

भारतीय नागरिकों के लिए नियम

भारतीय नागरिकों के लिए भी नियम स्पष्ट हैं। साधारण पासपोर्ट वाले भारतीय नागरिक 14 दिन का सिंगल एंट्री वीज़ा ऑन अराइवल ले सकते हैं। इसके लिए 100 AED (लगभग 63 डॉलर) शुल्क देना होगा। शर्त यह है कि उनके पास अमेरिका, यूके, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, न्यूजीलैंड, सिंगापुर या दक्षिण कोरिया का वैध वीज़ा, रेजिडेंस परमिट या ग्रीन कार्ड होना चाहिए।

विजिट वीज़ा में अन्य बड़े बदलाव

UAE ने पर्यटकों की सुविधा के लिए कई अन्य बदलाव किए हैं। अब यात्री अपनी ज़रूरत के हिसाब से 30, 60 या 90 दिनों का वीज़ा चुन सकते हैं। इसके अलावा, 5 साल का मल्टी-एंट्री वीज़ा भी उपलब्ध है, जिससे बार-बार आवेदन करने की ज़रूरत नहीं होगी। इसमें एक बार में 90 दिन तक रुक सकते हैं, जिसे आगे 90 दिन और बढ़ाया जा सकता है।

अब वीज़ा आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। एक ज़रूरी बात यह है कि पहले वीज़ा खत्म होने के बाद मिलने वाली 10 दिन की ग्रेस पीरियड अब हटा दी गई है। इसलिए यात्रियों को समय पर देश छोड़ना होगा या अपना वीज़ा बढ़ाना होगा। यात्रा के लिए न्यूनतम छह महीने की वैधता वाला पासपोर्ट, फोटो, रिटर्न टिकट, होटल की बुकिंग और हेल्थ इंश्योरेंस ज़रूरी होगा।

GCC ग्रैंड टूर्स वीज़ा की तैयारी

आने वाले समय में GCC देशों ने एक साझा टूरिस्ट वीज़ा, जिसे GCC Grand Tours Visa कहा जाएगा, को मंजूरी दी है। यह 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत तक शुरू होगा। इस एक डिजिटल वीज़ा से यात्री UAE, सऊदी अरब, कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान सभी छह देशों की यात्रा एक ही परमिट पर कर सकेंगे।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com