वीजा को लेकर कई तरह के नियम जारी

संयुक्त अरब अमीरात में वीजा को लेकर कई तरह के नियम जारी किए गए हैं। इनमें एक नियम ऐसा भी है जिसकी मदद से यात्री बिना वीजा के ही यूएई में प्रवेश कर सकते हैं। दरअसल कुछ देशों के यात्रियों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा जारी की गई है। इस सुविधा की मदद से यात्रा के लिए पहले वीजा लेना आवश्यक नहीं होता है।

बताते चलें कि दो तरह का visas on arrival की सुविधा दी जाती है, पहला 30-day entry visa की सेवा जिसे अगले 10 दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है। दूसरा 90-day entry visa की सेवा। यह सेवा दुनिया भर के 82 देशों के नागरिकों को प्रदान की जाती हैं।

जीसीसी नागरिकों को है छूट

इस बात की जानकारी दी गई है कि जीसीसी नागरिकों को प्रवेश के लिए वीजा या स्पॉन्सर की जरूरत नहीं होती है। इसके प्रवेश के लिए केवल पासपोर्ट या Identity Card ही काफी होता है।

वहीं भारतीय नागरिकों के लिए बात करें तो आर्डिनरी पासपोर्ट वाले भारतीय नागरिकों को केवल 14 दिन के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी जाती है। इसके बाद वह अगले 14 दिन एक्सटेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इसके लिए पासपोर्ट की वैधता 6 महीने की होनी चाहिए और United States, the United Kingdom, या किसी EU देश के द्वारा जारी visit visa या permanent residency card होना चाहिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>