UAE सरकार ने 2026 के लिए वीज़ा नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन नए नियमों का मकसद एंट्री प्रोसेस को आसान बनाना और दुनिया भर से प्रोफेशनल लोगों को आकर्षित करना है। अब वीज़ा आवेदन से लेकर मंजूरी तक का सारा काम डिजिटल तरीके से होगा, जिससे लोगों का समय बचेगा।

नए वीज़ा विकल्प और समय सीमा क्या हैं?

अब यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से 30, 60 या 90 दिनों का विजिट वीज़ा चुन सकते हैं। इसके अलावा सरकार ने 5 साल का मल्टी-एंट्री टूरिस्ट वीज़ा भी शुरू किया है। इसमें एक बार में 90 दिन तक रुकने की सुविधा मिलेगी, जिसे 90 दिन और बढ़ाया जा सकता है, लेकिन साल में कुल स्टे 180 दिन से ज्यादा नहीं होगा।

स्पॉन्सरशिप और जरूरी नियमों की पूरी जानकारी

परिवार या दोस्तों को स्पॉन्सर करने के लिए अब सैलरी की एक न्यूनतम सीमा तय की गई है। साथ ही, कुछ देशों के लोगों के लिए अब पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट देना अनिवार्य कर दिया गया है। भारतीय नागरिकों के लिए भी कुछ खास शर्तों के साथ वीज़ा ऑन अराइवल की सुविधा दी गई है।

विवरण नया नियम/शर्त
करीबी परिवार स्पॉन्सरशिप न्यूनतम 4,000 AED मासिक सैलरी
दूर के रिश्तेदार स्पॉन्सरशिप न्यूनतम 8,000 AED मासिक सैलरी
दोस्त या अन्य स्पॉन्सरशिप न्यूनतम 15,000 AED मासिक सैलरी
वीज़ा आवेदन प्रक्रिया 100% डिजिटल (ICP और GDRFA पोर्टल)
भारतीय नागरिक (चुनिंदा देशों के वीज़ा धारक) 14 दिन का वीज़ा ऑन अराइवल
ओवरस्टे पेनल्टी 10 दिन का ग्रेस पीरियड खत्म, अब सीधा जुर्माना
नए वीज़ा कैटेगरी AI स्पेशलिस्ट, एंटरटेनमेंट और इवेंट वीज़ा

गोल्डन वीज़ा और जॉब सीकर वीज़ा में क्या बदलाव हुए?

गोल्डन वीज़ा प्रोग्राम का दायरा अब बढ़ा दिया गया है, जिसमें अब नर्स, शिक्षक और कंटेंट क्रिएटर्स जैसे प्रोफेशनल्स भी शामिल हैं। बिजनेस करने वालों और नौकरी ढूंढने वालों के लिए अब बिना लोकल स्पॉन्सर के वीज़ा मिल सकेगा। दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने वालों को भी अब लॉन्ग टर्म रेजिडेंसी या गोल्डन वीज़ा के लिए किसी स्पॉन्सर की जरूरत नहीं होगी।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.