दुबई और अबू धाबी पुलिस ने संयुक्त रूप से सभी निवासियों को वीज़ा से जुड़े फर्जी विज्ञापनों को लेकर आगाह किया है। गर्मी के इस मौसम में धोखेबाज सोशल मीडिया और फर्जी वेबसाइटों के जरिए लोगों को सस्ते और फास्ट-ट्रैक वीज़ा का झांसा देकर उनसे पैसे ठग रहे हैं। एक मामले में तो एक परिवार ने AED 8,000 तक गंवा दिए हैं।

📰: अमेरिका और ईरान में बढ़ा तनाव: ईरान ने UN से की शिकायत, कहा अमेरिकी हमलों से आम जनता की बुनियादी सुविधाएं हो रही बर्बाद

आधिकारिक चैनलों का ही करें उपयोग

दुबई की GDRFA और ICP ने स्पष्ट किया है कि वीज़ा और नौकरी से जुड़ी सेवाओं के लिए केवल सरकारी प्लेटफार्मों या कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त एजेंसियों का ही उपयोग करें। जुलाई 2025 में ICP ने साफ कर दिया था कि किसी भी निजी एजेंट या सोशल मीडिया अकाउंट को वीज़ा प्रोसेसिंग के लिए कोई विशेष अधिकार नहीं दिए गए हैं।

कैसे काम करते हैं जालसाज

स्कैमर्स अक्सर सरकारी संस्थाओं के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर फर्जी वेबसाइटें बनाते हैं। ये लोग लोगों को नौकरी दिलाने या जल्दी वीज़ा देने का वादा करते हैं और पहले ही पैसे जमा करने का दबाव डालते हैं। किसी भी विज्ञापन पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच करें और किसी भी अनजान लिंक पर अपनी निजी या बैंक की जानकारी साझा न करें।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत 901 नंबर पर कॉल करके या दुबई पुलिस स्मार्ट ऐप के जरिए दें। यह चेतावनी #BewareOfFraud कैंपेन का हिस्सा है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com