संयुक्त अरब अमीरात में प्राईवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को कई तरह की विजा सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। Ministry of Human Resources and Emiratisation (MOHRE) के द्वारा कई तरह के वीजा ऑप्शन प्रदान किए जाते हैं जिससे वर्क परमिट लेकर वह फ्रीलांस से लेकर टेंपरेरी काम कर सकते हैं।

यह सारे वीजा ऑप्शन प्रदान किए जाते हैं

Transfer work permit : इस वर्क परमिट के जरिए MOHRE से पंजीकृत प्रवासी कामगार को आसानी से ट्रांसफर किया जाता है। यूएई में ही जॉब ट्रांसफर के दौरान इस वीजा की जरूरत पड़ती है।

Temporary work permit : टेंपरेरी वर्क परमिट पर भी वैध तरीके से भी नियोक्ता के साथ काम किया जा सकता है। MOHRE के द्वारा यह सेवा प्रदान की जाती है जिसमें कामगार को कॉन्ट्रैक्ट के तौर पर 6 महीने से कम समय के लिए काम दिया जाता है।

Part-time work permit : इस परमिट के जरिए कामगार को लेबर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर काम करना होता है और इसके जरिए एक से अधिक नियोक्ता के लिए काम किया जा सकता है। इसमें ओरिजिनल नियोक्ता की अनुमति की जरूरत नहीं होती है।

Freelance permit : इस परमिट पर कामगार स्वतंत्र रूप से काम करता है। इसके लिए स्पॉन्सरशिप की जरूरत नहीं होती है और अपना खुद का काम किया जा सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>