प्रवासियों के लिए प्रदान की जाती है VISA सर्विस

संयुक्त अरब अमीरात में प्रवासियों के लिए कई तरह की विजा सर्विस प्रदान की जाती है जिनकी मदद से उन्हें वहां रहने और काम करने में आसानी होती है। इन्हीं में से एक VISA है रेजिडेंस वीजा जो कि एंट्री या टूरिस्ट वीजा पर प्रवेश करने के बाद यूएई में रह रहे यात्रियों को प्रदान किया जाता है।

इन वीजा की मदद से प्रवासी आसानी से यूएई में रह सकते हैं और काम कर सकते हैं। वीजा की वैधता 2 से लेकर 10 साल तक की होती है।

Green Visa

यह वीजा Freelancers, self-employed और skilled employees को प्रदान किया जाता है। इस वीजा की वैधता 5 साल की होती है जिसके लिए किसी भी स्पॉन्सर की जरूरत नहीं होती है। यह वीजा केवल highly skilled professionals, investors, entrepreneurs और छात्रों को दिया जाता है।

Standard work visa

प्रवासियों को यह वीजा normal employment visa दो साल के लिए प्रदान किया जाता है। प्राइवेट सेक्टर या सरकारी सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को इस वीजा के लिए GDRFAD से अप्लाई किया जा सकता है। कर्मचारियों को स्टैंडर्ड रेजिडेंस वीजा के लिए आवेदन करना होगा।

Golden Visa

यह एक लॉन्ग टर्म रेसिडेंस वीजा है जो कि टैलेंटेड प्रवासियों को प्रदान किया जाता है। इस वीजा की आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 6 महीने का मल्टीपल एंट्री वीजा भी प्रदान किया जाता है। इस वीजा के लिए किसी भी स्पॉन्सर की जरूरत नहीं होती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>