घर बैठे कर सकते हैं वीजा ने बदलाव

संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप वीजा पर किसी भी तरह के नियमों का बदलाव करना चाहते हैं तो यह काम घर बैठे आसानी से कर सकते हैं। लोकल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार यह काम घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकता है।

जैसे ही आवेदक के द्वारा residence visa amendments का आवदेन किया जाएगा वैसे ही Emirates ID replacement का आवेदन भी ऑटोमेटिकली खुल जायेगा।

(ICP) ने की इस बात की पुष्टि

बताते चलें कि इस बात की पुष्टि Federal Authority for Identity and Citizenship, Customs, and Port Security (ICP) ने की है। जो भी व्यक्ति इन सेवाओं का लाभ उठाना चाहता है वह आधिकारिक वेबसाइट और UAEICP smart app का इस्तेमाल कर लेता है।

किन कागजातों की होगी जरूरत?

आवदेन के लिए आवेदक के पास Coloured ID photo, Passport copy, Emirates ID card की कॉपी, स्पॉन्सर की सहमति का प्रूफ, Dh200 का शुल्क भी लगेगा। आवेदक रेजिडेंस वीजा में personal information, profession, passport information, या नागरिकता में सुधार कर सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>