सभी नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया गया

दुबई लोक अभियोजन ने सभी नागरिकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगर कोई व्यक्ति वीजा के साथ खिलवाड़ करता है तो उसे कड़ी सजा दी जाएगी। दुबई लोग लोक अभियोजन ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है कि वीजा और रेजिडेंस परमिट से जुड़े नियमों का पालन किसी भी सूरत में करना होगा।

अधिकारियों ने साफ-साफ कहा है कि अगर कोई व्यक्ति नकली वीजा और रेजिडेंस परमिट या किसी भी तरह का दस्तावेज प्रस्तुत करता है तो उसे 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

इस बात का रखें ख्याल

कहा गया है कि लोगों को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि अगर वह ऐसा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत करते हैं जिसकी वजह से कानून का उल्लंघन होता है तो उन्हें जेल की सजा भुगतनी होगी। इस बात का ध्यान रखें कि आपके पास और वैध वीजा और परमिट होना चाहिए। वैध वीजा और रेजिडेंस परमिट न होने की स्थिति में 10 साल की जेल हो सकती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>