यात्रियों के लिए अलग अलग वीजा की दी जाती है सुविधा

संयुक्त अरब अमीरात में यात्रियों के लिए अलग अलग तरह के वीजा की सुविधा दी जाती है जिसकी मदद से उन्हें कई तरह की सुविधा दी जाती है। प्रवासियों को यह सुविधा दी गई है कि वह यूएई में घर भी खरीद सकते हैं, Emirates ID प्राप्त कर सकते हैं और अपने फैमिली मेंबर्स को स्पॉन्सर कर सकते हैं।

दरअसल, यूएई के द्वारा self-sponsored residence visas की सेवा दी जाती है जिसकी मदद से यूएई में रह सकते हैं चाहे खुद का बिजनेस या नौकरी नहीं भी हो।

Real estate investor visa

यूएई में real estate में आपने कितना निवेश किया है इस आधार पर यह वीजा दो साल के लिए मिलता है इसके अलावा Golden Visa के लिए भी आवेदन कर सकते हैं जो कि 10 साल के लिए मिलता है। अगर आपका रियल एस्टेट में Dh750,000 की प्रॉपर्टी है तो आप Dubai Land Department’s (DLD) Cube Centre के जरिए Property Investor Visa के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

Golden Visa आवेदकों के पास कम से कम Dh2 million या इससे अधिक की सैलरी होनी चाहिए। इस वीजा की वैधता 10 साल की होती है।

Remote Work Visa

इस वीजा की मदद से संयुक्त अरब अमीरात में 1 साल के लिए रह सकते हैं और वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं। जो भी लोग संयुक्त अरब अमीरात के बाहर वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं वह इस वीजा पर 1 साल के लिए यूएई में रह सकते हैं। यह एक self-sponsored virtual work visa है।

इसके लिए आपको कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा जैसे कि आपकी सैलरी कम से कम US$3,500 मंथली होनी चाहिए। कम से कम 6 महीने वैधता वाला पासपोर्ट होना चाहिए। वैध हेल्थ इंश्योरेंस होना चाहिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>