प्रवासियों को दिया जाता है रेजिडेंस वीजा

संयुक्त अरब अमीरात में प्रवासियों को रेजिडेंस विजा दिया जाता है जिसकी मदद से वह यूएई में रहते है और काम करते हैं। इन वीजा की वैधता 2 से लेकर 10 साल तक होती है। यह निर्भर करता है कि प्रवासी को किस तरह का परमिट दिया गया है।

संयुक्त अरब अमीरात में काम की तलाश कर रहे प्रवासियों को 4 तरह का एम्प्लॉयमेंट वीजा प्रदान किया जाता है।

Green Visa

बताते चलें कि इस 5 वर्षीय ग्रीन वीजा के लिए highly skilled professionals, investors, entrepreneurs और छात्र आवेदन कर सकते हैं। इस वीजा के लिए किसी स्पॉन्सर की जरूरत नहीं पड़ती।

आवेदन के लिए फ्रीलांसर की सैलरी Dh360,000 से कम नहीं होनी चाहिए। वहीं स्किल्ड कर्मचारी की सैलरी Dh15,000 से कम नहीं होनी चाहिए।

Domestic worker visa

यह वीजा घरेलू कामगारों को दिया जाता है। ऐसे कामगारों को दिया जाता है जो विदेशों से घरेलू काम करने के लिए आते हैं। Domestic workers को नियोक्ता के द्वारा स्पॉन्सर किया जाता है।

Golden Visa

इस 10 वर्षीय वीजा के कई फायदे हैं। वीजा आवेदन के लिए किसी भी स्पॉन्सर की जरूरत नहीं होती है। Ministry of Human Resources and Emiritisation (MoHRE) से आसानी से इस वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।