इन वीजा पर बुला सकते हैं अपने परिवार के लोगों को यूएई में

संयुक्त अरब अमीरात में अगर आप अपने परिवार को बुलाना चाहते हैं तो इसके लिए वीजा की सुविधा उपलब्ध है। 3 महीने के सिंगल या multiple-entry visa पर आप अपने परिवार के सदस्यों को बुला सकते हैं। दुबई में रहने वाले लोगों को इस Visa के लिए General Directorate of Residency and Foreigners Affairs of Dubai (GDRFA -Dubai) के जरिए आवेदन करना चाहिए।

वहीं Abu Dhabi, Sharjah, Ajman, Umm Al Quwain, Ras Al Khaimah या Fujairah में अगर आप अपने रिश्तेदार को बुला रहे हैं तो Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs and Port Security (ICP) के जरिए वीजा के लिए आवेदन देना होगा।

कितने दिन के लिए विजिट वीजा होगा जारी?

GDRFA से मिली जानकारी के अनुसार फैमिली और फ्रेंड्स के लिए विजिट वीजा 30, 60 और 90 दिन के लिए जारी होने वाला है।

जो भी व्यक्ति अपने परिजनों को यूएई में बुलाना चाहता है उसे इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसकी सैलरी एक निश्चित सीमा में होनी चाहिए तभी उसे अपने परिजनों को बुलाने की अनुमति होगी। व्यक्ति की सैलरी Dh4,000 या Dh3,000 के साथ अकोमोडेशन की सुविधा मिलनी चाहिए।

किन कागजातों को करना होता है जमा?

स्पॉन्सर को Tenancy contract, Salary certificate, Consanguinity proof document जिससे पता चल जाए कि आने वाले व्यक्ति के साथ इस स्पॉन्सर का क्या संबंध है। Emirates ID copy और Valid passport copy होनी चाहिए।

इसके अलावा विजिटर का पासपोर्ट साइज फोटो और 6 महीने के वैधता की Passport copy होनी चाहिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>