संयुक्त अरब अमीरात में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। National Center of Meteorology (NCM) के लिए यूएई के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि Abu Dhabi, Al Ain, और Fujairah में भारी बारिश हो सकती है। वहीं अबू धाबी के Abu Al Abyad Island, Al Qurm Street, Al Shawamekh इलाकों में बारिश हो सकती है।

वाहन चालकों के लिए जारी किया गया अलर्ट

इस दौरान वाहन चालकों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि उन्हें सड़क पर खास सावधानी बरतनी चाहिए ताकि किसी तरह का हादसा ना हो। बारिश के दिनों में स्पीड लिमिट बनाए रखना काफी जरूरी है। जरूर से ज्यादा स्पीड खतरे को बढ़ाता है।

पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में बारिश हो सकती है। रविवार सुबह कोस्टल और आंतरिक इलाकों में कुहासे की संभावना जताई गई है। NCM के द्वारा 23 अक्टूबर तक इस तरह के मौसम की संभावना जताई गई है। आंतरिक इलाकों में 34 से लेकर 39°C तक तापमान हो सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>