निवासियों के लिए जारी किया गया अलर्ट

संयुक्त अरब अमीरात में मौसम को लेकर निवासियों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। National Centre of Meteorology ने कहा है कि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूल उड़ने की संभावना है।

इसके अलावा वाहन चालकों समेत सभी निवासियों के लिए फॉग अलर्ट जारी किया गया है। फॉग के कारण दृश्यता में कमी हो जाती है जिसकी वजह से हादसे की संभावना होती है।

सुबह में फॉग के कारण कम हो सकती है दृश्यता

मौसम विभाग के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि शनिवार सुबह 4.30 से लेकर 8.30am तक Western coastal समेत आंतरिक इलाकों में फॉग के कारण दृष्टया में कमी आयेगी।

समय-समय पर हल्की हवाएं बहती रहेंगी। हवाएं पूर्व दिशा की तरफ बहेंगी। देश में तापमान 49ºC तक होने वाली हैं। अबू धाबी और दुबई में 45ºC तक तापमान हो सकता है।

अबू धाबी और दुबई के आंतरिक इलाकों के इलाकों में तापमान कम रहेगा। इन इलाकों में तापमान 25 से 33ºC तक हो सकता है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>