UAE में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. अल ऐन के स्वेहान इलाके में तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जिससे आम लोग और प्रवासी काफी परेशान हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी ज्यादा गर्मी की चेतावनी दी है.
तापमान में भारी बढ़ोत्तरी
National Centre of Meteorology (NCM) ने पुष्टि की है कि 20 जून को दोपहर 12:45 बजे स्वेहान, अल ऐन में तापमान 49.4 डिग्री दर्ज किया गया. NCM के अनुसार, देश के अंदरूनी इलाकों में तापमान 42 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि El Niño की वजह से इस बार गर्मी सामान्य से अधिक हो सकती है.
मजदूरों के लिए सख्त नियम
तेज धूप और गर्मी से वर्कर्स को बचाने के लिए Ministry of Human Resources and Emiratisation (MoHRE) ने अपनी नीति लागू कर दी है. 15 जून से 15 सितंबर 2026 तक, दोपहर 12:30 बजे से 3:00 बजे तक सीधी धूप में या खुले इलाकों में काम करने पर पूरी तरह रोक है. यह नियम पिछले 22 सालों से लगातार लागू किया जा रहा है ताकि धूप में काम करने वाले प्रवासियों की सेहत सुरक्षित रहे.
दिन हुए लंबे, शुरू हुई गर्मी
Emirates Astronomical Society के चेयरमैन इब्राहिम अल जरवान ने बताया कि 18 जून से 24 जून के बीच UAE में दिन सबसे लंबे होते हैं. इस दौरान दिन की लंबाई लगभग 13 घंटे और 50 मिनट तक रहती है. साथ ही, 21 जून से आधिकारिक तौर पर खगोलीय गर्मी (astronomical summer) की शुरुआत हो चुकी है.