UAE में रहने वाले लोगों के लिए आने वाले दिन काफी गर्म होने वाले हैं। नेशनल सेंटर ऑफ मेट्रोलॉजी (NCM) ने जानकारी दी है कि इस हफ्ते तापमान काफी ऊपर जाएगा। खासकर अंदरूनी इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा और उमस भी बढ़ेगी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

🚨: Dubai: Sheikh Zayed Road की बिल्डिंग में लगी आग, Civil Defence ने पाया काबू, कोई हुआ घायल नहीं

तापमान का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, अंदरूनी इलाकों में तापमान 41°C से 47°C के बीच रहेगा। अल डफ्रा जैसे कुछ इलाकों में 16 जुलाई तक पारा 48°C तक जा सकता है। वहीं तटीय और द्वीप क्षेत्रों में तापमान 37°C से 42°C के बीच रहने की उम्मीद है। पहाड़ी इलाकों में मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा और वहां तापमान 31°C से 37°C के बीच रहने का अनुमान है।

उमस और कोहरे की चेतावनी

रात और सुबह के समय उमस काफी बढ़ जाएगी। तटीय इलाकों में उमस 85% और अंदरूनी इलाकों में यह 80% तक पहुंच सकती है। इस बढ़ती उमस की वजह से 8 जुलाई की सुबह कुछ इलाकों में कोहरे या धुंध छा सकती है। उत्तरी तटीय इलाकों में 10 जुलाई को भी उमस भरी रात और सुबह रहने की संभावना है।

हवा और समुद्र की स्थिति

  • पश्चिमी इलाकों में हल्की से मध्यम हवाएं चलेंगी, जिससे धूल उड़ सकती है।
  • अरब खाड़ी में समुद्र की स्थिति हल्की से मध्यम रहेगी।
  • ओमान सागर में समुद्र शांत रहेगा, हालांकि अरब खाड़ी के पश्चिमी हिस्सों में लहरें कभी-कभी तेज हो सकती हैं।
Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.