UAE में मौसम बदलने वाला है। आने वाले समय में हल्की बारिश, तेज़ हवाओं और धूल भरी आंधी की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

हवा की रफ़्तार और विजिबिलिटी पर असर

National Centre of Meteorology के मुताबिक हवा की रफ़्तार 40 से 45 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसकी वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी यानी देख पाने की क्षमता कम होगी और समुद्र में लहरें ऊंची उठ सकती हैं।

सावधानी और तापमान में बदलाव

खुले इलाकों में रहने वाले लोगों और समुद्र में काम करने वालों को ज़्यादा सावधान रहने को कहा गया है। तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिसके बाद मौसम धीरे-धीरे स्थिर होगा।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.