UAE में रहने वाले लोगों के लिए आने वाले दिन काफी गर्म होने वाले हैं। नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी (NCM) ने जानकारी दी है कि तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। खासकर अंदरूनी इलाकों में गर्मी और उमस का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 19 जून को देश के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ेगी और तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्व से चलने वाली हवाओं की रफ़्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी।

प्रमुख शहरों की बात करें तो 19 जून को Abu Dhabi और Sharjah में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है, जबकि Dubai में यह 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

20 जून को भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज हो सकती हैं जिनकी रफ़्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, रात और शनिवार सुबह के समय पश्चिमी तटीय इलाकों में उमस बढ़ेगी, जिससे कोहरा या धुंध छा सकती है।

समुद्र की स्थिति की बात करें तो Arabian Gulf और Oman Sea दोनों जगहों पर समुद्र शांत रहेगा। हालांकि शनिवार को हवाएं तेज होने से Arabian Gulf में लहरें थोड़ी बढ़ सकती हैं।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com