Dubai का Global Village आज बंद रखा जाएगा

खराब मौसम के कारण Dubai का Global Village आज बंद रखा जाएगा। आपको बता दें कि park management ने ट्वीट किया है कि National Centre of Meteorology (NCM) के साथ मिलकर यह फैसला लिया गया है।

यूएई में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया

National Centre of Meteorology (NCM) ने बताया है कि पूरे यूएई में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मंत्रालय ने कहा है कि सभी अतिथि और आगंतुकों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। शनिवार, 22 जनवरी से फिर से इसे आगंतुकों के लिए खोल दिया जाएगा।

इसके अलावा इस बाबत वाहन चालकों को भी सावधान किया गया है। हवाएं 55km/hr की अधिक स्पीड से चल सकती हैं। इस बात को ध्यान में रखकर ही घर से बाहर निकलने की चेतावनी दी गई है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।