आसमान में छाए रहेंगे बादल

संयुक्त अरब अमीरात में मौसम को लेकर मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है। इस बात की जानकारी दी गई है कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। National Centre of Meteorology ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

बताया गया है कि समय समय पर कम से माध्यम हवाएं बहती रहेंगी। पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में दोपहर के समय बादल बनने की संभावना है।

कितना रहेगा तापमान?

तापमान में बदलाव की बात करें तो देश में अधिकतम तापमान 47ºC रहेगा। वहीं अबू धाबी में 44ºC तापमान और दुबई में 42ºC तापमान रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो अबू धाबी में न्यूनतम तापमान 34ºC और दुबई में न्यूनतम तापमान 34ºC रहेगा। वहीं पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान 25ºC रहेगा। मौसम में नमी बनी रहेगी और मंगलवार सुबह कई इलाकों में कुहासे की संभावना है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>