मौसम को लेकर जानकारी दी गई

संयुक्त अरब अमीरात में मौसम को लेकर जानकारी दी गई है जिसमें कहा गया है कि आज कुछ समय आकाश में बादल छाए रहेंगे। National Centre of Meteorology ने मौसम की जानकारी देते हुए यह बताया है। यह भी कहा गया है कि समय-समय पर हवाएं चलती रहेगी।

कई इलाकों में बन सकते हैं बादल

इस बात की जानकारी दी गई है कि कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान की बात करें तो तापमान 46ºC तक पहुंच सकता है। अबू धाबी में 42ºC और दुबई में 41ºC तक तापमान जा सकता है।

वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो देश में न्यूनतम तापमान, अबू धाबी में न्यूनतम तापमान 31ºC, दुबई में 29ºC और पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान 24ºC रहेगा।

खराब मौसम के दौरान वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसा न करने पर हादसे की संभावना रहती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>