UAE में रहने वाले लोगों और खासकर भारतीय प्रवासियों के लिए आने वाले दिन काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान में भारी बढ़ोतरी होगी। कुछ इलाकों में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे गर्मी का प्रकोप और बढ़ जाएगा।
🚨: Iran-Israel Tension: ईरान के हमले के लिए तैयार है इसराइल, सेना ने जारी किया हाई अलर्ट।
शहरों का हाल और तापमान
15 जून 2026 को होने वाले मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, अल धफरा (Al Dhafra) में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं अबू धाबी (Abu Dhabi) और दुबई (Dubai) में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। जून के महीने में यहाँ आमतौर पर बहुत गर्मी होती है, लेकिन इस बार कुछ जगहों पर तापमान 47 से 48 डिग्री तक पहुँचने का अनुमान जताया गया है।
सरकारी चेतावनी और सलाह
नेशनल सेंटर ऑफ मेट्रोलॉजी (NCM) ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचें। सरकार ने मौसम और प्राकृतिक आपदाओं पर नज़र रखने के लिए “अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर ऑल” (Early Warning System for All) नाम का डिजिटल प्लेटफॉर्म भी शुरू किया है, जिससे लोगों को समय पर चेतावनी मिल सके।
नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NCEMA) और इंटीरियर मिनिस्ट्री जैसी सरकारी संस्थाएं मिलकर मौसम की निगरानी कर रही हैं, ताकि लोगों की सुरक्षा और जान-माल का बचाव किया जा सके और कामकाज में कम से कम रुकावट आए।