संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पिछले कुछ दिनों से चल रहा बारिश और खराब मौसम का दौर अब खत्म हो गया है. नेशनल सेंटर ऑफ मौसम विज्ञान (NCM) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी जो 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

ℹ: Baghdad US Embassy Attack: अमेरिका ने कहा हमें नहीं पता किसने किया बगदाद दूतावास पर हमला, ईरान या उसके एजेंट पर शक

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

NCM के मौसम विज्ञानी डॉ अहमद हबीब ने बताया कि देश में बारिश का दौर अब समाप्त हो गया है. मौसम पूरी तरह से बदल गया है और अब बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि सुबह के समय तटीय इलाकों में धुंध और कोहरा देखने को मिल सकता है.

हवा की रफ्तार 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो कभी-कभी 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. तेज हवाओं के कारण कुछ इलाकों में धूल और रेत उड़ने की भी संभावना है. प्रवासियों को सुबह काम पर जाते समय कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

गर्मी में इजाफा और समुद्र की स्थिति

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि सर्दियों से वसंत ऋतु में प्रवेश करने के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है. तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और अधिकतम तापमान 38°C से 39°C के बीच रहने का अनुमान है.

समुद्र की बात करें तो अरब की खाड़ी और ओमान सागर दोनों में लहरें सामान्य रहेंगी. दुबई, अबू धाबी और रास अल खैमाह में रहने वाले भारतीय और अन्य प्रवासियों को अब फिर से गर्म मौसम का सामना करना पड़ेगा और बारिश से जुड़ी परेशानियां खत्म हो गई हैं.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com