8 महीने पहले खोया हुआ फोन ढूंढ कर दिया

 

शारजाह पुलिस ने एक महिला का 8 महीने पहले खोया हुआ फोन ढूंढ कर दिया। महिला को तो इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था। इसके लिए महिला ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। 

 

एक गश्ती दल को लगभग आठ महीने पहले फोन मिला था

 

शारजाह के Wasit Comprehensive Police Station के प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल अब्दुल्ला रशीद अला ने कहा कि पुलिस के एक गश्ती दल को लगभग आठ महीने पहले फोन मिला था, जिसके मालिक के बारे में अजमान में पता लगाया जा रहा था। हालांकि, जब पुलिस ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

 

यूएई को सबसे सुरक्षित देश बनाना उनका कर्तव्य है 

 

शारजाह पुलिस ने तब अजमान पुलिस के साथ मिलकर मालिक को ढूंढने में कामयाब रही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूएई को सबसे सुरक्षित देश बनाना उनका कर्तव्य है और नागरिकों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करना उनका फर्ज है।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।