कामगारों के लिए नया फैसला 

संयुक्त अरब अमीरात में Ministry of Human Resources and Emiratization ने कामगारों के लिए नया फैसला लिया है। इसकी मदद से कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सकेगा। एक ऐसा डिजिटल प्लेटफार्म लाया गया है जिसके द्वारा श्रमिक आवास के मालिकों और नियोक्ता के बीच संबंध स्थापित कर कामगारों को सुरक्षा प्रदान की जा सके।

यह सुविधाएं मिलनी चाहिए कामगार को

बताते चलें कि इस प्लेटफार्म के जरिए कामगार मंत्रालय के वेबसाइट www.mohre.gov.ae. पर अपने श्रमिक आवास का पंजीकरण कर सकता है। मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक आवास की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। मेडिकल से लेकर लॉन्ड्री, किचन आदि सब अलग होना चाहिए। हरेक 8 कामगार पर एक बाथरूम होना चाहिए।

Ibrahim Abdul Rahman Al-Ammari, Director of the Occupational Health and Safety Department का कहना है कि जांच के द्वारा बराबर यह सुनिश्चित किया जाता है कि श्रमिक आवास में सभी नियमों का पालन सही तरीके से हो।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।