UAE : WPS पेमेंट की घोषणा, घरेलू कामगारों की रक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर की सुविधा

Satyam Kumari7 April 20251 min read1 viewsUAE

संयुक्त अरब अमीरात में Ministry of Human Resources and Emiratisation (MOHRE) के द्वारा घरेलू कामगारों के लिए Wage Protection System (WPS) की घोषणा की गई है। इसकी मदद से घरेलू कामगारों को बैंक, एक्सचेंज हाउस और आर्थिक संस्थान से पेमेंट करना जरूरी होता है।

घरेलू कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए तय है नियम

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि घरेलू कामगारों के लिए तय Federal Decree-Law No. (9) of 2022 के आर्टिकल 15 के अनुसार यह सुनिश्चित किया जाता है कि तय तारीख के 10 दिन के अंदर ही उन्हें सैलरी मिल जाए। इससे घरेलू कामगारों के अधिकारों की रक्षा हो सके। घरेलू कामगारों को समय पर पेमेंट मिल सके। दोनों पार्टी के बीच बेहतर रिश्ता बन सके।

इसकी मदद से यह सुनिश्चित किया जाता है कि घरेलू कामगारों को बैंक, एक्सचेंज हाउस और आर्थिक संस्थान से समय पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर की सुविधा मिल सके। इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी जैसे कि नियोक्ता और घरेलू कामगार का Emirates ID, सेंट्रल बैंक का WPS agents के द्वारा रजिस्ट्रेशन की भी जरूरत है। मंत्रालय ने कहा है कि सभी नियोक्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों को जानना जरूरी है।

Share:

Comments

Leave a comment