UAE : ईद के मौके पर कर्मचारियों के लिए नई खुशखबरी, निशुल्क पार्किंग सेवा की घोषणा की गई

Satyam Kumari7 April 20241 min read0 viewsUAE

Eid Al Fitr holidays के दौरान पब्लिक पार्किंग को लेकर जारी किया गया अलर्ट

शारजाह में अधिकारियों ने Eid Al Fitr holidays के दौरान पब्लिक पार्किंग को लेकर अलर्ट जारी किया गया। शनिवार को नगरपालिका ने यह घोषणा की है कि Sharjah National Park और Rolla Park के संचालन की टाईमिंग 8am से लेकर रात 12 बजे तक होगा। वहीं अमीरात के बाकी पार्कों की टाईमिंग 4pm से लेकर 10pm तक होगी।

निशुल्क पब्लिक पार्किंग की भी घोषणा की गई है

बताते चलें कि शुक्रवार को नगरपालिका के द्वारा निशुल्क पार्किंग की भी घोषणा की गई है। इस बात की जानकारी दी गई है कि Eid Al Fitr के मौके पर पहले, दूसरे और तीसरे दिन वाहन चालकों के लिए निशुल्क पब्लिक पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।

यहां पर वाहन चालकों को चुकाना होगा जुर्माना

लेकिन कुछ स्थानों पर पार्किंग की सुविधा निशुल्क प्रदान नहीं की जाएगी। जैसे कि blue signboards वाले पार्किंग जोन में शुल्क का भुगतान करना होगा। इनपर सप्ताह के सातों दिन शुल्क लगाया जाएगा। इन स्थानों पर शुक्रवार और पब्लिक हॉलिडे के दौरान भी शुल्क लिया जाता है।

Share:

Comments

Leave a comment