UAE : कम स्पीड लिमिट में वाहन चलाना यातायात नियम का उल्लंघन, Dh400 का जुर्माना तय

Satyam Kumari7 June 20241 min read0 viewsUAE

यातायात नियमों के उल्लंघन से बचें

वाहन चालकों को किसी भी कीमत पर यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। स्पीड लिमिट का पालन करना चाहिए। कहा गया है कि federal traffic law के अनुसार अगर कोई व्यक्ति तय स्पीड लिमिट से कम पर वाहन चलाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है।

कम और तेज गति के लिए तय किया गया है लेन

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि कम और तेज गति वाहनों के लिए लेन तय किया गया है। कम गति वाले वाहनों को राईट लेन में चलना होगा और तेज गति वाले वाहनों को या ओवरटेक करने के लिए लेफ्ट लेन में चलना होगा। Sheikh Mohammed bin Rashid Road पर दोनों ही डायरेक्शन में पहले दो लेन में minimum speed limit 120kph तय किया गया है।

इन हाईवे पर मैक्सिमम स्पीड लिमिट 140kmph है। भारी वाहनों को रोड का लास्ट लेन का इस्तेमाल करना चाहिए। लास्ट लेन में न्यूनतम स्पीड लिमिट नहीं फॉलो की जाती है। स्पीड लिमिट से जुड़े नियम के उल्लंघन पर Dh400 का जुर्माना लगाया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment