UAE : गंभीर सड़क हादसे में गई तीन अमीराति बच्चों की जान, पुलिस ने शुरू किया जांच

Satyam Kumari19 March 20251 min read0 viewsUAE

सोमवार को शारजाह में हुए भयानक हादसे तीन अमीराति बच्चों की जान चली गई है जिनकी उम्र 13 वर्ष लेकर 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है। कहा गया है कि तीनों अपने रिलेटिव के घर इफ्तार पर जा रहे थे जब ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया और यह हादसा हो गया।

13 वर्षीय बच्चा कर रहा था ड्राइविंग

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा इस मामले में यह जानकारी दी गई है कि एक 13 वर्ष से बच्चा ड्राइविंग कर रहा था। Kalba Road के पास इस हाइ स्पीड कार ने कंट्रोल खो दिया और पलट गई जिसके बाद कार में आग लग गई। इस घटना की जानकारी Sharjah Police Operations Room को शाम करीब 6:45pm में लगी।

घटना की जानकारी मिलती है तुरंत मौके पर टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी गई पता चला कि तीनों की मृत्यु मौके पर हो चुकी थी। जांच के लिए तीनों की बॉडी को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस इस बात का पता लग रही है कि आखिर क्रैश कैसे हुआ।

Share:

Comments

Leave a comment