UAE : घरेलू और प्राईवेट सेक्टर कामगारों के लिए नए साल पर नियम लागू, अनिवार्य किया गया बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज

Satyam Kumari2 January 20251 min read0 viewsUAE

1 जनवरी 2025 से सभी प्राइवेट सेक्टर और घरेलू कर्मचारियों के लिए बेसिक हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज की सुविधा शुरू कर दी गई है। यह सेवा पहले ही अबू धाबी और दुबई में दी जा रही है। अब इसे Sharjah, Ajman, Umm Al Quwain, Ras Al Khaimah, और Fujairah में भी शुरू कर दिया जाएगा.

सभी प्राईवेट सेक्टर कर्मचारियों को मिलेगी सुविधा

इस इंश्योरेंस कवरेज के तहत सभी ऐसे कर्मचारी जो प्राईवेट कंपनियों में काम कर रहे हैं या सभी ऐसे लोग जो घरेलू कामगार के तौर पर काम कर रहे हैं उन्हें सुविधा दी जाएगी। इस पॉलिसी को नियोक्ता के द्वारा 1 जनवरी 2025 से खरीदा जा सकेगा। इस पॉलिसी को DubaiCare Network या accredited insurance provider से खरीदा जा सकेगा। Insurance Pool website और business service centres के द्वारा भी इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।

कामगारों को रेजिडेंसी परमिट रिन्यूअल के समय नई पॉलिसी लेनी होगी। इंश्योरेंस पैकेज Dh320 वार्षिक तौर पर जमा करना होगा। इसकी वैलिडिटी 2 साल की होगी। जिन कामगारों की उम्र 64 वर्ष तक है वह इस पॉलिसी के योग्य हैं। इससे अधिक उम्र के कामगारों को मेडिकल जानकारी देनी होगी।

Share:

Comments

Leave a comment