UAE : चाकू की नोक पर दो भारतीय प्रवासियों से लूटपाट, आरोपी को कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा

Satyam Kumari1 February 20251 min read0 viewsUAE

संयुक्त अरब अमीरात में एक एशियाई नागरिक को चाकू की नोक पर दो लोगों के साथ लूटपाट के आरोप में जेल की सजा सुनाई गई है। अधिकारियों के अनुसार यह घटना वर्ष 2024 की है जिसपर दुबई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपी पर Dh300,000 का जुर्माना लगाया गया है। आरोपी ने दो भारतीय प्रवासियों के साथ लूटपाट किया था।

1 साल जेल की सजा सुनाई गई

बताते चलें कि इस मामले में यह जानकारी दी गई है कि आरोपी को 1 साल जेल और Dh300,000 के जुर्माना की सजा सुनाई गई है। जेल की सजा के बाद उसे डिपोर्ट कर दिया जाएगा। आरोपी ने एक इलेक्ट्रानिक ट्रेडिंग कंपनी से यह सारा आईटम चुरा लिया था।

आरोपी ने पीड़ितों से इलेक्ट्रॉनिक आइटम के साथ उनके पर्सनल सामान भी चुराया था। पहले पीड़ित जो कि भारतीय युवक था उससे आरोपी ने Samsung Ultra S22 mobile phone, एक Emirates ID, एक ड्राइविंग लाइसेंस और तीन बैंक कार्ड चुरा लिया था। दूसरे पीड़ित से उसने Emirates ID, एक ड्राइविंग लाइसेंस और Honor 98 फोन चुरा लिया था।

Share:

Comments

Leave a comment